dipawali
✕

सेना की बड़ी सफलता, कश्मीर में हिजबुल कमांडर सबजार बट को मार गिराया

Updated: शनिवार, 27 मई 2017 (14:26 IST)
कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि कश्मीर के पुलवामा से 36 किलोमीटर दूर त्राल के सोएमोह गांव में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार अहमद भट्ट को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकवादी बुरहान वानी का साथी था। 

इस बीच सुरक्षा बलों को गांव के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पेलेट गन और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सैकड़ों की संख्या में लोग, विशेष तौर पर युवा मुठभेड़ स्थल के पास इकट्ठा हो गए और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। सुरक्षों बलों ने पहले तो उन्हें चेतावनी दी लेकिन जब वे नहीं माने और गांव के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे तो जवानों को पेलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मुठभेड़ स्थल के बाहर अब भी संघर्ष जारी है। 

बुरहान के मारे जाने के बाद हिजबुल की कमान मूसा के हाथ में आ गई थी। मूसा के हिजबुल छोड़ने के बाद सबजार भट्ट को कमान सौंपी गई थी। सबजार पर 10 लाख रुपए का इनाम था। हालांकि भट्ट को मारने की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। आतंकवादियों से सेना की मुठभेड़ जारी है।

ALSO READ: कश्मीर के बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 आतंकवादी ढेर

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल स्थित सामू गांव में सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ शुरू होते ही पूरे इलाके और निकटवर्ती गांवों को चारों ओर से घेर लिया गया। नजदीकी शिविरों से सुरक्षा बलों के और जवानों को मौके पर बुला लिया गया है।
       
उन्होंने बताया कि रात भर रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही। सुरक्षा बलों ने सुबह की पहली किरण के साथ फिर से अभियान शुरू कर दिया। गांव के एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग में मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर सब्जार और एक अन्य आतंकवादी मारा गया। त्राल के रातसुन का निवासी सब्जार गत वर्ष जुलाई में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिजबुल का कमांडर बना था। उन्होंने बताया कि अभी भी एक या दो आतंकवादियों के वहां छिपे होने की आशंका है। अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। 
 
सबजार के अलावा एक और आतंकी भी मारा गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सबजार बुरहान वानी के साथ कई तस्वीरों और वीडियो में नजर आ चुका था। फिलहाल इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
 
गौरतलब है कि सेना ने कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए 6 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तड़के संदिग्ध गतिविधियां देखी। उन्होंने बताया कि सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (वेबदुनिया/एजेंसी)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख