Hanuman Chalisa
✕

श्रीनगर, सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Updated: शनिवार, 27 मई 2017 (11:35 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
 
ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सेना के मेजर को सम्मानित किए जाने के खिलाफ सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मानव ढाल के रूप में एक कश्मीरी युवक को अपनी जीप पर बांधने वाले सेना के एक मेजर को सम्मानित किए जाने का विरोध जता रहे थे।
 
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मुख्य नौहट्टा चौक की ओर बढ़ने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों ने हालांकि उन्हें रोकने का प्रयास किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
 
इस बीच सोपोर में भी शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष की खबर है। यहां पर भी प्रदर्शनकारी सेना के मेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख