sundarkand

105 साल के मरीज का किया गया कूल्हे का प्रतिरोपण

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के एक अस्पताल में 105 वर्षीय एक वृद्ध के कूल्हे का प्रतिरोपण किया गया है और ऐसा करने वाले डॉक्टर ने दावा किया कि वे इस तरह की सर्जरी से गुजरने वाले दुनियाभर में सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। अस्थिरोग विशेषज्ञ कौशल कांत मिश्रा ने हाल ही में यह सर्जरी की। उन्होंने कहा कि वे पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन दे चुके हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि यह मरीज अपने घर में शौचालय में गिरने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गए और उन्हें फिर 19 जनवरी को हमारे अस्पताल में लाया गया। उसी दिन उनकी सर्जरी हुई। जब वे चलने फिर से समर्थ हो गए तो उन्हें 22 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मध्य दिल्ली में प्राइमस अस्पताल के अस्थिरोग विभाग के प्रमुख ने कहा कि मरीज गुरबचन सिंह संधू छड़ी की मदद से घूमते-फिरते हैं और उनकी शारीरिक चुस्ती-दुरुस्ती से सर्जरी में मदद मिली।
 
उन्होंने कहा कि वे अविभाजित पंजाब में भारतीय हिस्से में पैदा हुए थे और वे 1971 में सशस्त्र बलों से सुरक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। 28 मार्च को वे 106 साल के हो जाएंगे। मैंने कूल्हे के प्रतिरोपण से संबंधित दुनियाभर की सर्जरी खंगाल डाली लेकिन मुझे इस ऑपरेशन से गुजरने वाला उनकी उम्र का कोई नहीं मिला। मिश्रा ने दावा किया कि वर्तमान विश्व रिकॉर्ड के अनुसार ब्रिटिश नागरिक जॉन रांडेल 102 साल की उम्र में कूल्हे का प्रतिरोपण कराने वाले सबसे वृद्ध व्यक्ति थे। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख