शनिवार, 5 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindu organization
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (12:20 IST)

राम मंदिर : हिन्दू संगठन की अयोध्या में महायज्ञ करने की योजना

Ram Mandir
फाइल फोटो

नई दिल्ली। एक हिन्दू संगठन ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक से छह दिसम्बर तक इस पवित्र शहर में महायज्ञ किया जाएगा। दिल्ली के विश्व वेदांत संस्थान ने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में संत यज्ञ के लिए अयोध्या में एकत्र होंगे।

संगठन के संस्थापक स्वामी आनंद महाराज ने कहा, अधिकतर भारतीय लोगों की भावनाएं इस मंदिर के साथ जुड़ी हुई हैं, इसलिए हम एक दिसम्बर से छह दिसम्बर तक अयोध्या में अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने जा रहे हैं।

छह दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी, जिसके बाद देश में बड़े स्तर पर दंगे भड़क गए थे। अध्यादेश के जरिए रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों के स्वर तेज हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
बड़ा खतरा, पुलिस अधिकारी की हत्या में मददगार बनी थी आतंकवादी की गर्लफ्रेंड