गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal
Written By
Last Updated : गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (15:50 IST)

केजरीवाल का दावा, CCTV कैमरों के मामले में न्यूयॉर्क व लंदन से आगे है दिल्ली

केजरीवाल का दावा, cctv कैमरों के मामले में न्यूयॉर्क व लंदन से आगे है दिल्ली | Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को कहा कि प्रति वर्ग मील पर सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

 
'फोर्ब्स इंडिया' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए लिखा कि यह कहते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील पर लगे सर्वाधिक कैमरों के साथ शंघाई, एनवाई (न्यूयॉर्क) और लंदन जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में 1,826 कैमरे और लंदन में 1,138 कैमरे प्रति वर्ग मील पर लगे हैं। तेजी से काम कर इतने कम समय में इस मुकाम को हासिल करने के लिए हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई।

 
'फोर्ब्स इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में प्रति वर्ग मील पर 1,826.6 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस सूची में चेन्नई तीसरे स्थान पर है, जहां प्रति वर्ग मील पर 606.6 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहीं मुंबई 18वें स्थान पर है, जहां 157.4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य 2 चरणों में शहरभर में करीब 2.8 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 2019 तक शहर में 1,05,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लग चुके थे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत ने पार किया 50 करोड़ कोविड-19 नमूनों के परीक्षण का आंकड़ा