dharma sangrah
✕

हेमंत सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, बोले- हम जानते हैं काम कैसे करना है...

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (22:51 IST)
Hemant Soren targeted BJP : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शुक्रवार को दावा किया कि विपक्ष उनके खिलाफ साजिश कर सकता है और उन्हें 5 महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर कर सकता है, लेकिन वह जानते हैं कि कैसे वापसी करनी है और राज्य के लिए काम करना है।
 
हम झारखंडी आदिवासी षड्यंत्र में फंस जाते हैं : धनशोधन के एक मामले में जमानत पर बाहर आए सोरेन यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 1,500 स्नातकोत्तर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सोरेन ने कहा, हमारा विपक्ष जिस तरह से षड्यंत्र रचता है, हम झारखंडी आदिवासी कभी-कभी उसमें फंस जाते हैं, जिसका नतीजा यह हुआ कि मुझे पांच महीने तक जेल में रहना पड़ा।
ALSO READ: Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर
उन्होंने कहा कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’। उन्होंने कहा, वे कितनी साजिश रचेंगे? हमें इससे डर नहीं लगता। हमें अपना काम कराना आता है और उनसे लड़ना आता है। सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
ALSO READ: झारखंड में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
लगभग पांच महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी और चार जुलाई को वह फिर से मुख्यमंत्री बन गए थे। झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया वह अपराध के लिए दोषी नहीं हैं और इस बात की कोई संभावना नहीं है कि जमानत पर रहते हुए वह किसी अपराध को अंजाम देंगे।
 
वे साजिश रचते रहेंगे : सोरेन ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, अदालत की टिप्पणी के बाद वे (विपक्षी लोग) परेशान हैं। उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वे साजिश रचते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कोविड-19 एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया।
 
उन्होंने कहा, हमने इस चुनौती का कुशलतापूर्वक सामना किया। दो साल के भीतर ही हालात सामान्य होने लगे। लेकिन फिर हमारे विपक्ष ने विभिन्न एजेंसियों का इस्तेमाल करके विभिन्न तरीकों से हमें अपना काम करने से रोकने के लिए षड्यंत्र रचने शुरू कर दिए। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने दावा किया कि देश में बेरोजगारी दर ऊंची है।
 
60 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां प्रदान की : उन्होंने कहा, हवाई अड्डे, रेल और बंदरगाह बेचे जा रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान बंद हुए लघु उद्योग केंद्र की नीतियों के कारण अभी तक नहीं खुल पाए हैं। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार रोजगार सृजन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न संगठित और असंगठित क्षेत्रों में 60 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख