ganesh chaturthi
✕

हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर में घुसी ED, ड्राइवर को ले गई, सोरेन की हो सकती है गिरफ्तारी

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2024 (11:21 IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर में ईडी की टीम ने छापामारा कार्रवाई की है। ईडी हेमंत सोरेन को दिल्ली में तलाश किया जा रहा है। इस बीच ईडी की टीम उनके ड्राइवर को अपने साथ ले गई। जानकारी आ रही है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सूत्रों के हवाले से मीडिया में जानकारी आ रही है कि जांच एजेंसी ईडी अब दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलाश रही है। हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही बताए जा रहे हैं। शनिवार को रात हेमंत सोरेन झारखंड से दिल्ली आए थे। बता दें कि दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में हेमंत सोरेन का निजी आवास है।

हेमंत सोरेन शनिवार को विशेष विमान से रात के समय दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने तैयारी कर रखी है। जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के नहीं मिलने के बाद शांति निकेतन स्थित उनके निजी आवास से उनके ड्राइवर रविंद्र को लेकर ईडी की टीम निकली है।

उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम अब तक हेमंत सोरेन को 10 बार जमीन घोटाले में समन भेज चुकी है, लेकिन सोरेन पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। इस बीच उनके दिल्ली जाने को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई थी। हम आपको बता दें कि हेमंत सोरेन पर इस केस में गिरफ्तारी की भी तलवार लटक गई है।

सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन दिल्ली में ही हैं लिहाजा उनको ट्रेस करने की कोशिश हो रही है। यही वजह है कि उनके मूवमेंट के बारे में ड्राइवर से पूछा जा रहा है कि वो कहां हैं, या कहां हो सकते हैं। सीएम हेमन्त सोरेन शांति निकेतन स्थित अपने आवास, मोतीलाल नेहरू स्थित शिबू सोरेन के आवास और झारखंड भवन तीनों में से कहीं नहीं हैं। दिल्ली में ईडी की टीम की इस कार्रवाई से झारखंड की सियासी हलचल बढ़ गई है। मामला जमीन घोटाला से जुड़ा है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख