Hanuman Chalisa

आधे से अधिक दोपहिया चालक नहीं लगाते हेलमेट

रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:14 IST)
नई दिल्ली। दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में बहुत अधिक मददगार होने के बावजूद सड़कों पर निकलने वाले आधे से अधिक दोपहिया चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते जबकि पीछे की सीट पर बैठने वाले तो इसकी और भी अधिक उपेक्षा करते हैं।
 
देश के प्रमुख शहरों में कराए एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 57 प्रतिशत दोपहिया चालक वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते। बहुतों का हेलमेट उनके सिर पर होने की बजाय उनके हाथ या दोपहिया वाहन पर लटकता नजर आता है। पिछली सीट पर बैठने वालों की बात की जाए तो करीब 74 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट के रहते हैं।
 
एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को इसके लिए प्रेरित नहीं करते। महज 24 प्रतिशत अभिभावक ही अपने बच्चों को हेलमेट के साथ दोपहिया वाहन पर बैठने के लिए प्रेरित करते हैं।
 
एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस की ओर से मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, पटना, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और इलाहाबाद में कराए गए सर्वेक्षण में इन तथ्यों का खुलासा हुआ है। यह सर्वेक्षण हेलमेट के उपयोग को लेकर चालक और पीछे की सीट पर बैठने वालों के दृष्टिकोण को समझने के लिए किया गया।
 
सर्वेक्षण में यह तथ्य भी सामने आया कि लोगों की हेलमेट के उपयोग से कोताही बरतने की वजह भी भिन्न है। करीब 29 प्रतिशत लोगों का कहना था कि हेलमेट लगाने पर वे अपने को सहज महसूस नहीं करते जिसके कारण वे हेलमेट लगाना पसंद नहीं करते जबकि 13 प्रतिशत लोग हेलमेट की कीमत को एक वजह बताते हैं। उनका कहना है कि अच्छी गुणवत्ता और आईएसआई मार्का हेलमेट काफी महंगे हैं, जो उनकी पहुंच से बाहर है तथा हल्के स्तर के हेलमेट सुरक्षित नहीं होते जिससे वे बिना हेलमेट के ही वाहन चलाते हैं।
 
स्वेच्छापूर्वक और हेलमेट के उपयोग को आदत में शामिल करने वाले लोगों की संख्या महज 22 प्रतिशत रही। इसके अलावा 16 प्रतिशत लोगों की बेबाक बयानी रही कि नियमों के तहत भी उनके लिए हेलमेट का उपयोग जरूरी नहीं है। (वार्ता)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर होंगे सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण,CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

अगला लेख