dharma sangrah
✕

Weather Alert: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, NDRF के 15 दल तैनात

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (12:31 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि 4 दलों को रत्नागिरी, 2-2 दलों को मुंबई, सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में तथा 1 दल को कुर्ला (पूर्वी मुंबई उपनगर) में तैनात किया गया है।

ALSO READ: Monsoon Rain Updates : मुंबई में मानसून की दस्तक, जलभराव से आमजन परेशान, 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान (Photos)
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इन दलों को पहले से ही तैनात किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। एनडीआरएफ के एक दल में आमतौर पर 47 कर्मी होते हैं और उनके पास नौकाएं, लकड़ी-खंभे काटने के औजार और बारिश तथा बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट होती है।

ALSO READ: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
 
मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने से शहर में तथा उसके उपनगरों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे सड़कों और रेल की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। मौसम विभाग ने मुंबई, पड़ोसी जिलों- ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख