Daily Horoscope
✕

मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, लोग परेशान

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (12:27 IST)
Mumbai rain : मुंबई में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही मध्यम से भारी बारिश के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात धीमा पड़ गया है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को दफ्तर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ALSO READ: यूपी, बिहार में भारी बारिश का कहर, उत्तराखंड में भूस्खलन से बद्रीनाथ रूट बंद
 
देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी ‘सबवे’ में भी पानी भर गया। भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने सुबह 8 बजे चेतावनी जारी कर अगले 3 से 4 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख