dharma sangrah
✕

Weather Update: मुंबई में भारी वर्षा, अन्य राज्यों में बारिश की संभावना

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (09:11 IST)
नई दिल्ली। मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे सटे मध्यप्रदेश पर बना हुआ है। यह उत्तर-पूर्व दिशा में उत्तर एमपी की ओर बढ़ेगा। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात के ऊपर बना हुआ है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तेलंगाना तक फैली हुई है। मुंबई में भारी वर्षा हुई है, ज‍बकि दिल्ली में 15 दिन से बारिश नहीं हुई।

ALSO READ: पीएम नरेंद्र मोदी ने कोवैक्सीन ली थी, तो अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली?
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, असम के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली, रायलसीमा और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई।



ALSO READ: पीएम मोदी से बोलीं कमला हैरिस, पाकिस्तान में मौजूद हैं आतंकी, कार्रवाई करनी होगी
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान के शेष हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण भारत कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

ALSO READ: पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से की मुलाकात, कही बड़ी बात..
 
दिल्ली में 15 दिन से वर्षा नहीं : पिछले 2 हफ्तों बारिश नहीं हुई है जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस महीने दिल्ली में केवल 3 दिन बारिश हुई है, जो कि 2016 के बाद सबसे कम है। दिल्ली और एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रीय राजधानी में 1  जून को मानसून की शुरुआत से अभी तक सामान्य 624.3 मिमी की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
 
मुंबई में भारी वर्षा : इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात गंभीर रूप से बाधित हुए हैं और आवश्यक सेवा दे रहे लोगों के आवागमन को प्रभावित किया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख