kalsarpa dosh calculator
✕

Monsoon Updates: मुंबई में भारी बारिश, IMD ने शहर और तटीय महाराष्ट्र के लिए किया जारी रेड अलर्ट

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश के मद्दनेजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी स्तर को 'ऑरेंज' से बढ़ाकर 'रेड' कर दिया। शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है जिसके कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया है।
ALSO READ: कोरोनाकाल में मुंबई पानी-पानी, भारी बारिश से लोग परेशान
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक आरके जेनमानी ने कहा कि मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शहर की बारिश पर जारी विशेष बुलेटिन में विभाग ने कहा कि अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में छिटपुट से बहुत भारी बारिश के साथ मूसलधार बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बारिश के कारण बिजली-पानी की सेवाएं तथा स्थानीय यातायात आदि भी प्रभावित हो सकता है।
ALSO READ: Monsoon Updates: मुंबई, ठाणे में भारी बारिश की संभावना, पश्चिम गारो हिल्स में 89 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के दादर में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 15.9 सेंटीमीटर, परेल में 13.2 सेंटीमीटर, कोलाबा में 12.9 सेंटीमीटर, वर्ली में 11.7 सेंटीमीटर, सांताक्रूज में 10.6 सेंटीमीटर, बोरीवली में 10.1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच सांताक्रूज में 6.3 सेंटीमीटर, बांद्रा में 9.5 सेंटीमीटर, कोलाबा में 1.2 सेंटीमीटर, महालक्ष्मी में 5.3 सेंटीमीटर और राम मंदिर में 6.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

अगला लेख