sundarkand
✕

मुंबई में भारी बारिश, यातायात प्रभावित, लोग परेशान... (फोटो)

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (12:42 IST)
मुंबई। मुंबई में मंगलवार से हो रही भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई इलाकों में पानी भर गया। स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए गए हैं। 
 
मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मंगलवार दोपहर को भारी बारिश हुई और आंधी चली जिससे यातायात और ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। बारिश के कारण दृश्यता घटकर 550 मीटर से कम हो गई। देर रात एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद भी कर दिया गया है।

उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने के कारण कल रात से विभिन्न स्टेशनों में फंसे यात्रियों को रात भर में हालात में सुधार होने के बाद आज सुबह अपने अपने घर जाते देखा गया।
 
आईएमडी मुंबई के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के बगल में रायगढ़ जिले में अति वृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
 
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार रात घोषणा की कि भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में स्कूलों और कॉलेजों को बुधवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
 
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ट्वीट किया, 'मिश्रित पूर्वानुमानों के कारण सुरक्षा के लिए कल स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यह छुट्टी दिवाली में समायोजित की जाएगी।'
 
आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि कुछेक जगहों पर अतिवृष्टि हो सकती है। दक्षिणी कोंकण के लिए भी इसी तरह का पूर्वानुमान जताया गया है। (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख