dharma sangrah
✕

Weather Alert: बंगाल में हुई भारी बारिश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में वर्षा की संभावना

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (08:25 IST)
नई दिल्ली। गुजरात के ऊपर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब सागर और उससे सटे कच्छ के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल गया है। आज शाम तक इसके और तीव्र होकर एक गहरे डिप्रेशन में बदलने की संभावना है और बाद के 24 घंटों में इसने एक चक्रवात शाहीन के रूप में सशक्त होने के आसार हैं। यह पाकिस्तान और मकरान तट के करीब पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद यह भारतीय मुख्य भूमि से दूर चला जाएगा। कम दबाव का क्षेत्र झारखंड के ऊपर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बने डिप्रेशन से जुड़े चक्रवाती सर्कुलेशन से लेकर मध्यप्रदेश में झारखंड के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती सर्कुलेशन तक फैली हुई है।

ALSO READ: Weather update : जून से सितंबर तक रही सामान्य बारिश, 6 अक्टूबर तक हो सकती है मानसून की वापसी
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। गुजरात, गोवा के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के उत्तरी तट के साथ-साथ तटीय तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और असम में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।



ALSO READ: Weather Alert: कैसा है मौसम का मिजाज, शाहीन चक्रवात से भारी बारिश की चेतावनी
 
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

वडोदरा में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

अगला लेख