biodatamaker

गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, 4 की मौत

Updated: मंगलवार, 14 जून 2022 (14:29 IST)
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है तथा शहर में बाढ़ आ गई है। इसी के साथ इस साल राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 42 पहुंच गई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के एक अधिकारी ने बताया कि बोरोगांव के निजारपार में एक पहाड़ी पर एक घर जमीन में दफन हो गया जिसमें चार लोग थे।
 
एएसडीएमए जिला परियोजना अधिकारी (कामरूप मेट्रोपोलिटन) कौस्तव तालुकदार ने बताया, 'भूस्खलन सोमवार देर रात करीब एक बजे मूसलाधार बारिश की वजह से हुआ। इसमें अब तक किसी और शख्स के फंसे होने की जानकारी नहीं है।'
 
तालुकदार ने कहा कि कामाख्या, खारघुली, हेंगेराबाड़ी, सिलपुखुरी और चांदमारी कॉलोनी सहित शहर में आधा दर्जन अन्य स्थानों से भूस्खलन की सूचना मिली है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
 
शहर में सोमवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे सभी प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है जबकि कुछ स्थानों पर जलस्तर कमर तक पहुंच गया है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हुआ है।
 
पानी की वजह से स्कूल बसों समेत कई गाड़ियों के इंजन ने काम करना बंद कर दिया जिससे वे सड़कों पर फंस गई हैं। पानी ‘स्मार्ट सिटी’ में सैकड़ों घरों में भी घुस गया है। शहर में बड़े पैमाने पर यातायात जाम हुआ है।
 
नबीन नगर के निवासी रात को घर से निकलकर शहर के बीचोंबीच राजगढ़ के फुटपाथ पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से कोई उनके पास नहीं पहुंचा और बच्चों समेत सभी लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं है।
 
गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने सोमवार को असम और मेघालय के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था और मंगलवार से बृहस्पतिवार तक दोनों राज्य के अलग अलग इलाकों में ‘भारी बारिश’ की चेतावनी दी थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख