Daily Horoscope
✕

Weather Forecast : अगले 4-5 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (09:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। इन इलाकों में फिलहाल गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather update : मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और दक्षिणी तटीय आंध्रप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
 
पूर्वी बिहार, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में मूसलधार वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 2 दिन बाद आंशिक बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख