dharma sangrah

Weather Update: कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश, यूपी के 35 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (08:38 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश हो रही है। उमस और गर्मी की मार सह रहे उत्तर भारत में इस वक्त मानसूनी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यूपी के करीब 35 जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
 
निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर स्थित है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
 
मानसून की ट्रफ गंगानगर, सीकर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, जमशेदपुर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में निम्न दबाव के क्षेत्र की ओर जा रही है। दक्षिण उत्तरप्रदेश के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और असम, झारखंड और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, मराठवाड़ा और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 31 अगस्त से होगा शुरू: अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा मुंबई का सफर

अगला लेख