dharma sangrah
✕

Delhi Rains : दिल्‍ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, DTC मुख्यालय हुआ जलमग्न

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2023 (16:46 IST)
Rain breaks record in Delhi : राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली परिवहन निगम (DTC) मुख्यालय बुधवार को जलमग्न हो गया और उसके कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा।दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।
 
इंद्रप्रस्थ स्थित मुख्यालय के वीडियो में लोग पैंट मोड़कर और जूते हाथों में लेकर भीतर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। डीटीसी के एक कर्मचारी ने कहा, इससे पहले ऐसा तभी होता था जब लगातार कई दिनों तक बारिश होती थी। इस बार भी मुख्यालय में घुटनों तक पानी भर गया है। इसमें सीवर का पानी भी है जिससे हमारे लिए दिक्कत और बढ़ गई है।
 
अधिकारियों के अनुसार, डीटीसी मुख्यालय का निर्माण 1958 में हुआ था। अधिकारियों के अनुसार काफी समय से इसके मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय और बस डिपो का पुनर्विकास लंबे समय से प्रस्तावित है।
 
उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है।
 
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख