sundarkand
✕

जम्मू में आंधी-तूफान से भारी तबाही, बिजली गुल-तापमान में गिरावट

Updated: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (11:02 IST)
भीषण गर्मी के साथ तपिश झेल रहे जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। राजधानी जम्मू में देर शाम को तेज हवाओं ने तांडव मचाया। कई जगह टीन की छतें उड़ गई और शहर के साथ जिले के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। सुबह भी अधिकांश जिलों में बिजली भाल नहीं हो पाई। हालांकि, बिजली विभाग के कर्मचारी मरममत के काम में जुटे हुए हैं।

बीती रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आंधी और तूफान से शहर में जगह-जगह कई पेड़ उखड़े। सरकारी अस्पतालों के मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से रास्ता और बिजली दोनों बंद हैं। जीजीम साइंस कॉलेज मार्ग पर भी बिजली के खंभे टूटकर गीत गए और रास्ता भी यातायात के लिए बंद है।

बीती रात में ही एक ट्रैक भी डिवाइडर पर चढ़ गया। यातायात को फिर से शुरू करने में ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगातार काम में जुटे हुए हैं।

भले ही बारिश के जनजीवन ठहर गया हो, लेकिन इस मौसम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को काफी सुकून मिला। इसके साथ ही आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के साथ रातें ताप रही थीं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख