Daily Horoscope
✕

दिल्ली में गर्मी देने लगी दस्तक, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (11:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है, क्योंकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और दिन में हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है।

ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- 3 महीने में पूरी दिल्ली को लगाई जा सकती है Corona vaccine 
 
मौसम विभाग ने बतायाकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था और इस मौसम में दर्ज तापमान में से अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। आईएमडी ने बताया कि अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 रहा। एक्यूआई 201 से 300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है, वहीं 500 से ज्यादा एक्यूआई गंभीर से ऊपर की श्रेणी में आता है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख