Hanuman Chalisa
✕

मेडिकल साइंस में ऐतिहासिक उपलब्‍धि, 35 किमी दूर से रोबो‍ट के जरिए हार्ट का ऑपरेशन

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (09:55 IST)
सांकेतिक फोटो

अहमदाबाद। मेडिकल साइंस में बुधवार को डॉक्टरों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर करीब 35 किमी दूर थे और मरीज अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में। डॉक्टर ने रोबोट के जरिए मरीज का हार्ट का ऑपरेशन कर दिया।

देश और दुनिया के जानेमाने हार्ट सर्जन डॉ. तेजस पटेल ने दुनिया के पहले इन ह्यूमन टेलीरोबोटिक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह दुनिया का पहला परक्युटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन है, जिसे कैथेराइजेशन लैब के बाहर से किया गया है। डॉ. पटेल का दावा है कि यह दुनिया का पहला मामला है।

डॉक्टर तेजस पटेल ने स्वामीनारायण मंदिर अक्षरधाम से अहमदाबाद के एपेक्स हार्ट इंस्टीट्यूट में मरीज की टेलीरोबोटीक टेक्‍नीक से हार्ट सर्जरी को अंजाम दिया, जिस समय यहां ऑपरेशन हो रहा था, उस वक्त मरीज के साथ दूसरे डॉक्टर भी मौजूद थे। पूरी सर्जरी इंटरनेट के जरिए की गई। डॉक्टर तेजस पटेल के मुताबिक यह तकनीक मेडिकल साइंस में एक बड़ा बदलाव ला देगी।

ऑपरेशन कर मरीज के हृदय में वॉल्व लगाया गया। पूरा ऑपरेशन एक रोबोट के जरिए किया गया। डॉ. पटेल दूर बैठकर इस ऑपरेशन को इंटरनेट के माध्यम से संचालित करते रहे।

पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तेजस पटेल का कहना है कि इस तकनीक में दिल की सर्जरी में 40 से 50 हजार तक का खर्च बढ़ सकता है लेकिन ये पूरी तरह बाजार में आ जाने के बाद दिल की सर्जरी के दाम में भी कटौती हो जाएगी। क्‍योंकि एक्सपर्ट डॉक्टर सिर्फ कंप्यूटर और रोबोट की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दे रहे होंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख