Daily Horoscope
✕

हवाला रैकेट के मामले में कमलनाथ के रिश्तेदार और शीर्ष अधिकारी आयकर विभाग के घेरे में

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (22:21 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आए करीब 281 करोड़ रुपए के कथित व्यापक और सुनियोजित हवाला रैकेट के मामले में जांच के तहत आयकर विभाग जल्द मध्य प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारियों, नेताओं और मुख्यमंत्री कमलनाथ के रिश्तेदारों को तलब करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग मामले में जांच के तहत राजधानी भोपाल और कलमनाथ के विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में रहने वाले उनके कुछ करीबी सहयोगियों को भी पेश होने के लिए नोटिस भेज सकता है। सूत्रों के अनुसार नकदी और हवाला सौदों का सीधा संबंध चुनाव प्रक्रिया से था, इसलिए चुनाव आयोग कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश की विभिन्न सीटों पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई।

पिछले महीने मध्य प्रदेश और दिल्ली में 52 ठिकानों पर छापे मारे गए थे जिसके बाद विभाग द्वारा तैयार आयकर रिपोर्ट में उनके नाम आए। सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट चुनाव आयोग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को जमा कर दी गई है। कमलनाथ और उनके सहयोगियों ने पहले अपने खिलाफ आयकर विभाग की इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण कहा था।

सूत्रों ने कहा कि मामले में जांच को व्यापक करना है और जिन लोगों की इस मामले में भूमिकाएं सामने आई हैं, उनका सामना कुछ दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से कराना है। उनके बयान भी दर्ज करने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कम से कम आधा दर्जन सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त कुछ संघों के प्रमुखों, कारोबारी समूहों के कर्ताधर्ताओं, कमलनाथ के परिजनों और कारोबारी साझेदारों, उनके कारोबारी रिश्तेदार और सहयोगियों से पूछताछ होने की संभावना है।

इनमें कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और आर के मिगलानी के नाम भी हैं। सूत्रों ने कहा कि अब तक यह नहीं हो सका था क्योंकि इनमें से अधिकतर ने चुनाव संबंधी व्यस्तताओं का हवाला दिया था।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख