sundarkand

वित्त मंत्रालय में 4 साल पूरा करने के बाद विदा होंगे अधिया, अजय भूषण पांडेय नए राजस्व सचिव

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (23:29 IST)
नई दिल्ली। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) देश के नए राजस्व सचिव होंगे। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को देशभर में लागू करवाने में अहम भूमिका अदा करने वाले वित्त सचिव हसमुख अधिया 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अधिया के पास राजस्व सचिव का भी प्रभ है।
 
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय को राजस्व सचिव के रूप में अधिया का उत्तराधिकारी बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के 1981 बैच के अधिकारी अधिया केंद्र में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नवंबर 2014 में दिल्ली आए थे। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के तौर पर हुई।
 
अगस्त 2015 में उन्हें राजस्व सचिव नियुक्त किया गया और नवंबर 2017 में उन्हें वित्त सचिव बनाया गया था। अधिया मुद्रा योजना, बैंक पुनर्पूंजीकरण योजना- इन्द्रधनुष जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े थे।
 
केंद्र सरकार में 4 साल की तैनाती के दौरान उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान जीएसटी के क्रियान्वयन में है। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार है। वे कालेधन को वापस लाने के लिए बनाए गए कानूनों से भी जुड़े थे। सूत्रों के अनुसार अधिया सेवा विस्तार नहीं चाहते हैं और योग प्रेमी होने के नाते वे अध्यात्म की ओर ध्यान केंद्रित करने के इच्छुक हैं।
 
राजस्व विभाग में सचिव के रूप में जीएसटी को लागू करने के लिए अधिया ने रात-दिन मेहनत की। यह कानून पिछले 17 सालों के लटका हुआ था। जीएसटी क्रियान्वयन से जुड़े लोगों का कहना है कि अधिया की ही जिद थी कि मई 2017 में श्रीनगर में 2 दिवसीय बैठक में जीएसटी परिषद को 1,200 उत्पादों के लिए कर की दरें मंजूरी करनी पड़ी थीं।
 
वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान अधिया विवादों से दूर ही रहे। वे जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) में निजी कंपनियों के प्रभुत्व को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर रहे थे। यह कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी के मामले में जीएसटी के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करती है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख