kalsarpa dosh calculator
✕

राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानते हार्दिक पटेल, बोले...

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (07:29 IST)
मुंबई। गुजरात पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानते। उन्होंने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश की वकालत की।
 
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता ने घोषणा की कि योग्यता के अनुरूप 25 वर्ष का होने के बावजूद वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
 
पटेल ने कहा, मैं राहुल गांधी को व्यक्तिगत स्तर पर पसंद करता हूं लेकिन मैं उन्हें नेता नहीं मानता क्योंकि वह मेरे नेता नहीं हैं। गुजरात के पाटीदार समुदाय के आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे पटेल ने पिछले वर्ष दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया था।
 
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उनके आंदोलन का पूरा समर्थन किया और गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की संख्या 60 होती न कि उसे 99 सीटें मिलतीं। 182 सदसस्यीय विधानसभा कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। पटेल ने कहा, लेकिन गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के प्रतिनिधियों की पूरी संख्या देखकर खुशी होती है। अब वे गुजरात के लोगों की आवाज पूरे विश्वास के साथ उठा रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख