suvichar

कोझिकोड विमान हादसा : राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (14:58 IST)
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि वे 1 दिन पहले हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे नागर विमानन के वरिष्ठ अधिकारियों और पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। पुरी ने ट्वीट किया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो जांच कर रहा है।
ALSO READ: केरल विमान हादसा : कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से खुलेंगे राज, कौन है विमान हादसे का जिम्मेदार...
शुक्रवार को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर दुबई से 190 लोगों के साथ आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके 2 टुकड़े हो गए। विमान में सवार कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
 
डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि ये उपकरण (डीएफडीआर और सीवीआर) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। पुरी ने ट्वीट किया कि शुक्रवार शाम हुए हवाई हादसे के बाद राहत कार्यों के क्रियान्वयन एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए कोझिकोड पहुंचा हूं। मंत्री ने कहा कि शुक्रवार शाम कोझिकोड में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले 18 लोगों के परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

अगला लेख