शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वर्ण आभूषणों पर हॉलमार्क 2021 से होगा अनिवार्य : पासवान
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (18:22 IST)

स्वर्ण आभूषणों पर हॉलमार्क 2021 से होगा अनिवार्य : पासवान

Hallmark | स्वर्ण आभूषणों पर हॉलमार्क 2021 से होगा अनिवार्य : पासवान
नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार गुणवत्ता सुनिश्चित करने के इरादे से स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉलमार्क (गुणवत्ता की मुहर) की व्यवस्था 15 जनवरी से अनिवार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों पर हॉलमार्क अनिवार्य करने को लेकर उपभोक्ता मामलों का विभाग 15 जनवरी 2020 को इस बारे में अधिसूचना जारी करेगा। हालांकि जौहरियों को बिना हालमार्क वाले अपने पुराने आभूषण बेचने के लिए एक साल की मोहलत दी जाएगी।

भारतीय मानक ब्‍यूरो के 234 जिलों में 877 केंद्र खोले गए हैं। देशभर में अब तक केवल 26019 ज्‍वेलर्स ने ही हॉलमार्क ले रखा है। देशभर में छोटे-बड़े करीब 6 लाख ज्वेलर्स हैं।