Daily Horoscope
✕

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से हुआ अरेस्ट

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (16:39 IST)
Abdul Malik arrested : पिछले दिनों हल्‍दवानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। दरअसल, हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है।

मामले में सेशन कोर्ट में हल्द्वानी एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।
हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब्दुल मलिक फरार चल रहा है।

जमानत याचिका दाखिल : हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तार की बाद जमानत याचिका दाखिल की गई है। सेशन कोर्ट में हल्द्वानी एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में अब्दुल मलिक की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल हुई है। अब्दुल मलिक के वकील ने यह अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। वहीं 27 फरवरी को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

बता दें कि हाल ही में हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और आपराधिक साजिश रचने का एक मामला भी दर्ज किया गया था। हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक फरार चल रहा था और पुलिस ने उसकी पॉपर्टी को भी कुर्क किया था।

पोस्‍टर जारी किए थे: बता दें कि हल्‍दवानी में हिंसा हुई थी। जिसके बाद नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए थे। जिसमें 9 उपद्रवियों की पहचान की गई थी, जिनमें, अब्दुल मलिक (मास्टरमाइंड), तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, अब्दुल मोईद, रईस उर्फ दत्तू, शकील अंसारी, मौकिन सैफी और जिया उल रहमान के नाम शामिल था। बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को अवैध मदरसे के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा के मामले में कई लगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्‍या था मामला : बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन और मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था। इस हिंसा में 6 लोगों की जान चली गई थी और करीब 300 से अधिक घायल हुए थे। इस हिंसा के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 42 उपद्रवियों को धर दबोचा था और इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए थे।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख