suvichar
✕

बरेली तक पहुंची हल्दवानी की आग, मौलाना तौकीर रजा ने दी जेल भरो की धमकी, हाई अलर्ट

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (08:32 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्दवानी के बाद अब बरेली में तनाव का माहौल है। उत्तर प्रदेश का बरेली फिलहाल हाई अलर्ट पर है। दरअसल, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल चीफ मौलाना तौकीर रजा खान ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर जेल भरने का ऐलान किया है। इसके बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस को स्थिति को कंट्रोल करने में भारी परेशानी का सामाना करना पडा। हालांकि पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने मासूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था। मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थकों के सड़क पर उतरने से हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।

'जेल भरो' की धमकी : मौलाना खान के हजारों समर्थक कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में इस्लामिया कॉलेज के मैदान के पास एकट्ठा हुए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तौकीर रजा के बुलाने पर सभी प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। तौकीर रजा ने सरकार की कथित मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक तौर पर 'जेल भरो' का आह्वान किया था। जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, "सरकार मुसलमानों को दुश्मन बना रही है, हम सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों के खिलाफ हैं"

इस्लामिया कॉलेज सील : मौलाना ने अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर जाने की कोशिश की, जहां पहले से ही उनके समर्थक मौजूद थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "मौलाना तौकीर रजा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी, उन्हें रोका गया और शांतिपूर्वक अपने घर लौटने के लिए कहा गया। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है,क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गये हैं"

बता दें कि तौकीर रजा खान ने गुरुवार को जिला प्रशासन को सूचित करके अपने ‘जेल भरो' आह्वान के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया गया था। जिला प्रशासन ने इस्लामिया कॉलेज मैदान को भी सील कर दिया जहां खान ने अपने समर्थकों को एकट्ठा होने के लिए कहा था। कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। इन तैयारियों के बावजूद तौकीर रजा खान के हजारों समर्थक बिहारीपुर इलाके की सड़कों पर एकट्ठा हो गए। पुलिस प्रशासन को उन्हें अपने घर लौटने के लिए मनाने में दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी।

इलाके में पथराव और हिंसा : हिंसा की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। शाहदाना इलाके में सड़क पर धरना दे रहे कुछ बदमाशों ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया, इस बीच भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और एक स्कूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। शाहदाना और श्यामतगंज इलाके में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है।
Edited By Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अगला लेख