सम्बंधित जानकारी
- ज्ञानवापी मस्जिद, व्यास तहखाना और 1991 का पूजास्थल कानून
- AIMPLB ने कहा, ज्ञानवापी पर अदालत ने जल्दबाजी में सुनाया फैसला
- ज्ञानवापी : व्यास जी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा, 6 फरवरी को सुनवाई
- जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
- ज्ञानवापी मस्जिद के हिंदू मंदिर होने के 15 सबूत
Gyanvapi Case : ज्ञानवापी साइन बोर्ड पर लगाया मंदिर का पोस्टर, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
Gyanvapi Masjid sign board controversy : वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के 'साइन बोर्ड' पर मस्जिद की जगह कथित तौर पर मंदिर का स्टीकर चिपकाने वाले 'हिंदू समाज पार्टी' के प्रदेश सचिव पर धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वाराणसी पुलिस आयुक्तालय की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि एक अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के बाद एक वीडियो सामने आया था।
उन्होंने कहा कि इस वीडियो में एक व्यक्ति ज्ञानवापी मस्जिद के साइन बोर्ड पर मस्जिद की जगह मंदिर का स्टीकर चिपकाते हुए देखा गया था। पाठक ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रोशन पांडेय के रूप में हुई है।
पुलिस ने रोशन पांडेय पर धारा 153 ए (दो समूहों के बीच धार्मिक भावनाएं भड़काने), 505(दो) (किसी धार्मिक समूह के बारे में उल्टी-सीधी खबर फैलाना), 295(ए) (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काना) सहित आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी ने कहा कि पुलिस आरोपी रोशन पांडेय की तलाश कर रही है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
