Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में भी ज्ञानवापी जैसा मामला, सुरक्षा सख्‍त, धारा 144 लागू

Updated: बुधवार, 25 मई 2022 (18:10 IST)
मंगलुरु। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का विवाद अभी सुलझा भी नहीं कि कर्नाटक के मंगलुरु से एक और ऐसा मामला सामने आया है। मंगलुरु के मलाली में जुमा मस्जिद से नीचे मंदिर होने का दावा किया गया है। मस्जिद के 500 मीटर के दायरे तक बुधवार सुबह आठ बजे से धारा 144 लागू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 21 मई को मस्जिद के नीचे खुदाई के दौरान हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिला था। इसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ा।
 
आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे थेनकुलीपडी के श्री रामंजनेय भजन मंदिर में तंबुला प्रश्न नामक धार्मिक आयोजन किए जाने के बाद CRPC की धारा 144 लगाई गई है। हिंदू सामाजिक संगठनों का मानना है कि जुमा मस्जिद का निर्माण मंदिर के स्थान पर किया गया है इसलिए 'तंबुला प्रश्न' अनुष्ठान के बाद 'अष्टमंगला प्रणाम' की तैयारियां शुरू हो गईं।
 
 
इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिला प्रशासन से दस्तावेजों के सत्यापन तक मस्जिद में काम स्थगित करने की अपील की।
 
यहां स्थानीय विधायक भरत शेट्टी ने मामले पर पुरातत्व सर्वेक्षण के हस्तक्षेप की मांग की ताकि यह पता लगाया जा सके कि जुमा मस्जिद के नीचे कोई मंदिर है या नहीं।
 
शहर की एक अदालत मामले की सुनवाई कर रही है और उसने मस्जिद के अध्यक्ष सहित सभी हितधारकों पर अस्थायी निषेधाज्ञा जारी की है। इधर, मस्जिद प्रबंधन समिति का दावा है कि उनके पास सभी प्रासंगिक दस्तावेज हैं और वे इसे अदालत के समक्ष पेश करेंगे।
 
विवाद को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त केवी राजेंद्र ने मंगलवार को अधिकारियों और हितधारकों के साथ बैठक की और अगले आदेश तक संरचना की यथावत बनाए रखने का निर्देश दिया। (इनपुट : वार्ता)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख