sundarkand
✕

मिल गया गुरमीत राम रहीम की 'सल्तनत' का वारिस

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (18:53 IST)
डेरा सच्चा सौदा का मुखिया गुरमीत राम रहीम इंसा साध्वी से बलात्कार के दोष में जेल में बंद है। बलात्कार मामले में गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था। राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। डेरा प्रमुख को सजा मिलने के बाद डेरा मुख्यालय में भक्तों की संख्या कम हो गई थी, जो अब बढ़ती जा रही है। खबरों के अनुसार राम रहीम की मां नसीब कौर डेरा की कमान संभाल रही हैं। बताया जाता है कि डेरा के अगला वारिस भी तय हो गया है, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है।
 
 
खबरों के अनुसार मां नसीब कौर अब डेरे का कामकाज संभाल रही हैं। नसीब कौर हर सप्ताह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरसर मोडिया गांव स्थित राम रहीम के पैतृक घर से सिरसा के डेरा पर आती हैं, जब डेरा समर्थक यहां नाम चर्चा के लिए एकत्र होते हैं।
 
डेरा के बारे में खबरें ये भी आ रही हैं कि गुरमीत राम रहीम के साम्राज्य का नया वारिस चुन लिया गया है। खबरें ये भी हैं कि  गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के एक महीने बाद उनकी मां नसीब कौर ने घोषणा की थी कि उनका पोता जसमीत इंसा डेरे का अगला वारिस होगा।
 
बताया जाता है कि जसमीत को वारिस नियुक्त करने का फैसला वर्ष 2007 में लिया गया था जब गुरमीत पर सिखों के 10वें गुरु गोविंदसिंह की नकल करने का आरोप लगा था। जसमीत को डेरा प्रमुख बनाना डेरा की परंपराओं से विपरीत है। अब तक किसी डेरा प्रमुख ने अपने बेटे को अपना वारिस नियुक्त नहीं किया था। हालांकि जसमीत को डेरा प्रमुख बनाने की घोषणा नहीं की गई है।

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख