Daily Horoscope
✕

हरियाणा-पंजाब से जाने वाली 15 ट्रेनें रद्द

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (22:51 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत द्वारा दोषी ठहराए और सजा सुनाए जाने के बाद बनी कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब से होकर जाने वाली 15 ट्रेनों को रद्द करने की सोमवार को घोषणा की। 
          
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जोधपुर-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन तथा बीकानेर-दिल्ली-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है, जबकि इलाहाबाद-जम्मू तवी ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी तथा जम्मू तवी-इलाहाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी 30 तथा 31 अगस्त को नहीं चलेंगी। 
             
उन्होंने बताया कि जोधपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन आज चुरू तक ही जाएगी। श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बीकानेर तक ही जाएगी और श्रीगंगानगर के बजाय बीकानेर से ही शुरू होगी। 
           
प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू तवी-राउरकेला-मुरी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और यह पठानकोट से अमृतसर के बजाय पठानकोट, मुकेरियां, जालंधर छावनी और लुधियाना होकर जाएगी। कल चलने वाली अमृतसर-सीएसटीएम मुम्बई के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन लुधियाना-धुरी-राजपुरा के बजाय लुधियाना-साहनेवाल और राजपुरा से गुजरेगी। 
            
पठानकोट-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन कल पठानकोट-अमृतसर-लुधियाना के बजाय पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-लुधियाना से होकर जाएगी। दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग भी कल के लिए बदला जाएगा। यह ट्रेन लुधियाना-अमृतसर-पठानकोट की बजाय लुधियाना-जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट से होकर जाएगी। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख