dharma sangrah

गुरमीत राम रहीम सिंह: बाबा एक, रूप अनेक..

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (20:39 IST)
चंडीगढ़। बाबा राम रहीम देश के बाबाओं की परंपरागत छवि से एकदम अलग नजर आते हैं। अपनी फिल्मों के प्रमोशनल वीडियो में एक ओर जहां वे भड़कीले रंगों के गाउन में हवा में उड़ते नजर आते हैं तो असली जिंदगी में उन्हें महंगी बाइकों पर सवार हो हवा से बातें करना भाता है।
 
गुरमीत राम रहीम जितना अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी निजी जिंदगी के बारे में दुनिया उतना ही कम जानती है।
 
लाखों समर्थकों और अनुयायियों के बीच 'पिताजी' कह कर पुकारे जाने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का संबंध राजस्थान के एक गांव से हैं जहां वह अपने पिता के साथ खेतों में काम करते थे।
 
डेरा प्रमुख का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के श्री गुरूसार मोदिया गांव में 15 अगस्त 1967 में एक जमींदार परिवार में हुआ था और बचपन में गुरमीत खेतों में अपने पिता की सहायता करते थे।
कहा जाता है कि वह बचपन से ही आध्यात्मिक प्रवृति के थे। सात वर्ष की आयु में सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख शाह सतनाम सिंह ने उन्हें अपना शागिर्द बना लिया और उन्हें राम रहीम नाम दिया।
 
इसके 16 वर्ष बाद 1990 में सतनाम सिंह ने देश भर से अपने अनुयायियों को विशाल सत्संग के लिए आमंत्रित किया और उसमें 23 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को उनका वारिस चुना गया।
 
दसवीं तक पढ़ाई करने वाले गुरमीत की पत्नी का नाम हरजीत कौर है और चरणप्रीत तथा अमनप्रीत नाम की उनकी दो बेटियां और एक बेटा जसमीत है। इसके अलावा उन्होंने एक बेटी गोद भी ली है।
 
डेरा प्रमुख बनने के साथ ही राम रहीम ने दो वर्ष पहले स्वदेशी और ऑर्गेनिक वस्तुओं की 'एमजीआर' रेंज शुरू की थी। उनका यह व्यवसाय उनके बच्चे संभाल रहे हैं जो कि यहां से 260 किलोमीटर दूर सिरसा में डेरा में ही रहते हैं।
 
राम रहीम ने 2014 में 'मैसेंजर ऑफ गॉड' नाम से फिल्म बनाई और उसमें प्रमुख भूमिका भी निभाई । अब तक वह तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें उन्हें बॉलीवुड के किसी सुपर स्टार की तरह खतरनाक स्टंट्स करते और नाचते गाते देखा जा सकता है। (भाषा) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

अगला लेख