ramcharitmanas

बच्ची की श्वसन नली में फंसा मछली का कांटा निकाला

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (15:08 IST)
तिरुवनंतपुरम। 3 साल की एक बच्ची की श्वसन नली में मछली का कांटा फंसने की वजह से उसे पिछले करीब 2 महीने से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। यहां के एक सरकारी अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई और कांटा निकाल दिया गया।
 
बच्ची आरुषि को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बच्ची के माता-पिता ने बताया कि पिछले 2 महीने से बच्ची को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। बच्ची को कोल्लम और राजधानी के कई अस्पतालों में ले जाया गया था लेकिन वहां उसे कोई राहत नहीं मिली।
 
इसके बाद बच्ची के माता-पिता उसे एसएटी अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे से पता चला कि बच्ची की सांस नली में कुछ अवरोध है। इसके बाद डॉक्टरों के एक दल ने बच्ची को बेहोश करके ब्रोंकोस्कोपी की और अवरोध की पहचान मछली के कांटे के रूप में की और सर्जरी की मदद से कांटा निकाल दिया जिसके बाद बच्ची को सांस लेने में आ रही दिक्कत दूर हो गई।
 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मछली के बड़े कांटे से बच्ची की श्वसन नली का 50 फीसदी हिस्सा बंद हो गया था। बेहद सावधानी के साथ सर्जरी करके कांटे को हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची खुद से खाना खा लेती थी और हो सकता है कि अनजाने में बच्ची ने मछली का कांटा निगल लिया हो। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख