ramcharitmanas
✕

गुर्जर समाज के बीच बढ़ेगा ओबीसी का कोटा, राजस्थान सरकार राजी

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (16:55 IST)
राजस्थान में अब गुर्जर समाज को मिलने वाले ओबीसी आरक्षण का कोटा बढ़ाया जाएगा। राजस्थान सरकार गुर्जर समाज समेत पांच अन्य समाज को ओबीसी कोटा के तहत पांच प्र​तिशत आरक्षण देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है। इस संबंध में विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक लाया जाएगा। 
 
गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए अधिकृत मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर अरूण चतुर्वेदी ​ने बताया कि गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को हुई बातचीत के बाद देर रात इस पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि ओबीसी कोटे को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत किया जाएगा। यह पांच प्रतिशत आरक्षण गुर्जर समेत पांच जातियों को दिया जाएगा। इस पांच प्रतिशत में किस जाति की हिस्सेदार कितनी होगी, यह बाद में तय किया जाएगा।  
 
चतुर्वेदी ने कहा कि गुर्जर प्रति​निधियों के साथ हुई बातचीत में ओबीसी कोटे को बढ़ाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है। बैठक में गुर्जर समुदाय की ओर से कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने जबकि सरकार की ओर से चतुर्वेदी के अलावा संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ और सामान्य प्रशासन मंत्री हेम सिंह भड़ाना ने गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की।
 
गौरतलब है कि कर्नल बैंसला ने बैठक आरंभ होने से पहले की कल कहा था कि गुर्जर समेत पांच जातियों को ओबीसी कोटे से पांच प्रतिश्त आरक्षण मिलना है, यह कैसे होगा, इसकी प्रक्रिया सरकार को तय करनी है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख