Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन हुआ समाप्त, सरकार के साथ बनी सहमति

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (13:24 IST)
जयपुर। सरकार के साथ सहमति बनने के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने बयाना में जारी अपना 11 दिन पुराना आंदोलन गुरुवार की सुबह समाप्त कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है और कई जिलों में बंद पड़ी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी चालू हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल की बुधवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बनी थी।

पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रेक पर बैठे गुर्जर समाज के लोग गुरुवार को अपने घरों को लौट गए। इसके साथ ही भरतपुर सहित कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्जर आंदोलन समाप्त हो जाने के कारण प्रभावित रेल संचालन बहाल कर दिया गया है।
जो ट्रेन बदले हुए मार्ग पर चल रही थीं, उन्हें अब उनके मूल मार्ग पर चलाया जाएगा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे थे।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख