Hanuman Chalisa

पुलिस कमिश्‍नर की यह बेटी लैपटॉप बांट रही ताकि बेट‍ियां पढ़ लिख सकें

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (12:39 IST)
गैजेट्स जमा करती है और ऐसी बेट‍ियों को दे रही जो पढ़ना चाहती हैं
गुनीशा के इस काम से आईटी कंपनियां भी हो रही प्रभावित
मां से प्रेरणा लेकर बेटी ने शुरू किया परोपकार का अनोखा काम

ऑटो चलाने वाले की बेटी संगीता को उस समय राहत मिली, जब वह आसानी से टैबलेट का इस्तेमाल कर ऑनलाइन क्लास में शामिल हो सकी। दरअसल, चेन्नई में बीकॉम का कोर्स करने वाली संगीता पहले ऑनलाइन कक्षा के लिए अपने चचेरे भाई का डिवाइस इस्तेमाल करती थी, लेकिन आज वह खुद का डिवाइस इस्तेमाल कर रही है जो उन्हें गिफ्ट के रूप में मिला है।

संगीता की मदद कक्षा 12वीं की छात्रा गुनीशा अग्रवाल ने की है, जो इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन और लैपटॉप जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचा रही हैं।

मीड‍िया में गुनीशा की यह स्‍टोरी काफी पसंद की जा रही है। संगीता बताती हैं कि पिछले साल सरकार द्वारा दिया गया मुफ्त लैपटॉप क्रैश हो गया था, वो मैं बैंकर बनना चाहती हैं, ऐसे में टैबलेट उसकी पढ़ाई में काफी मदद कर रहा है। गुनीशा की मदद की वजह से चेन्नई में एक रेस्तरां के वेटर की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की राह आसान हो गई।

मीड‍िया में आ रही खबरों के मुताबि‍क गुनीशा चेन्नई पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल की बेटी हैं। एक बार गुनीशा ने देखा, उनकी मां ने घर में काम करने वाली की बेटी को इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप दिया, ताकि वह ऑनलाइन क्लास में शामिल हो सके। अपने मां के इस काम से वह काफी प्रेरित हुईं। इसके बाद उसने लैपटॉप या स्मार्टफोन जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए एक वेबसाइट www.helpchennai.org बना दी।

अब तक गुनीशा ने चार छात्रों को डिवाइस दे चुकी हैं। और 20 उपयोग किए गए लैपटॉप सहित 25 डिवाइस जमा किए हैं। लगभग 15 छात्रों ने अब तक उन डिवाइस के लिए आवेदन किया है, जिन्हें वह इस सप्ताह उन्हें देंगी।
एक आईटी सलाहकार बालासुब्रमण्यन ने मीड‍ि‍या को बताया कि मुझे बुरा लगा कि आईटी स्पेस में होने के बावजूद हमने इस तरह के एक प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं सोचा था।

गुनीशा ने मीड‍िया को बताया कि महामारी के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में जरूरतमंदों को डिवाइस पहुंचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। वह इकोनॉमिक्स और लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख