Hanuman Chalisa
✕

गुजरात में भारी बारिश, 24 घंटे में पूरे मानसून की 8% बारिश, 300 से ज्यादा सड़कें बंद

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (14:17 IST)
गांधीनगर। गुजरात में भारी से अति भारी वर्षा का सिलसिला जारी है और पिछले 24 घंटे में ही पूरे मानसून सत्र की औसत के 8 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 
 
मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। नदी नालों में उफान के बीच 100 से अधिक डैम हाई अलर्ट पर है। 300 से अधिक सड़के बंद हैं। निचले इलाक़ों से बड़ी संख्या में लोगों को स्थानांतरित भी किया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक दर्जन से अधिक टुकड़ियां तैनात की गई हैं। राज्य के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक भी की।
 
राज्य आपात संचालन केंद्र को ओर से मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में सभी 33 जिलों के सभी 251 तालुक़ा में बारिश हुई जिसमें सर्वाधिक 338 मिलीमीटर जामनगर ज़िले के जोड़िया में थी। इसके साथ ही राज्य में शत प्रतिशत मानसूनी वर्षा का आंकड़ा पार हो गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक कुल 104 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
 
सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 198 तालुक़ा में वर्षा हुई थी, जिसमें सबसे अधिक 159 मिमी राजकोट के गोंडल में थी। देवभूमि द्वारका के भाणवद में 123, जामनगर के जामजोधपुर 108, कच्छ के लखपत में 89, मोरबी के टंकारा में 86 और मोरबी में 84 मिमी वर्षा हुई है।
 
वर्षा के कारण जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य भर में 314 सड़के बंद हैं, जिनमे महेसाणा ज़िले से गुज़रने वाला एक राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाई वे) भी शामिल है। इनमें 16 राज्य स्तरीय राजमार्ग यानी स्टेट हाई वे भी हैं। भारी वर्षा के बीच मध्य गुजरात के तीर्थ स्थल पावागढ़ की पहाड़ी पर एक झरने के पास फंसे 70 लोगों का सकुशल बचाव भी किया गया।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख