suvichar
✕

गुजरात में आसमान से उतरी आफत, बाढ़ से सौराष्‍ट्र बेहाल

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (13:08 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के सौराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गीर सोमनाथ, जूनागढ़, जामनगर, वलसाड़, राजकोट, अमरेली और नवसारी में बारिश की वजह से यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई गांव चारों ओर पानी से घिर गए हैं। एनडीआरएफ की 20 से ज्यादा टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। 
 
यहां के गीर गधेढ़ा गांव में भारी बारिश की वजह से तबाही मच गई। यहां सोमवार रात एक ही दिन में 20 इंच पानी गिर गया। यहां सड़के नदियां बन गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
 
इस बीच सौराष्ट्र के जूनागढ़ और जामनगर में भी मात्र चार घंटे में 10 इंच पानी गिरने से यहां के हालात भी खराब हो गए। 
 
संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई स्वयंसेवक बाढ़ की वजह से गीर में फंसे हुए हैं। यह सभी सोमनाथ मंदिर के पास माहेश्वरी भवन में सुरक्षित हैं। 
 
बाढ़ प्रभावित गीर सोमनाथ जा रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम की वजह से यहां लैंड नहीं कर सका। उसे राजकोट जिले में जेतपुर में उतारा गया। वहां से मुख्यमंत्री ने गिर सोमनाथ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की।
 
रूपाणी ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी गुजरात यात्रा टाल दी है ताकि वलसाड और जूनागढ़ जिलों में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित न हों। दोनों जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख