भारतीय तटरक्षक बल ने पाक की साजिश को किया नाकाम, 86 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी
भारतीय तटरक्षकों ने गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये मूल्य का 86 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करके 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने संयुक्त रूप से रात के समय अरब सागर में अभियान चलाया था।
बल ने कहा कि भारतीय तटरक्षकों ने 28 अप्रैल को खुफिया जानकारी के आधार पर सागर में अभियान चलाया।
पाकिस्तानी नाव से 600 करोड़ रुपए मूल्य का लगभग 86 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद नौका में सवार 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तटरक्षक बल ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि पाकिस्तानी नाव से किस तरह का मादक पदार्थ बरामद किया गया। अभियान के लिए तटरक्षक जहाजों और विमानों को तैनात किया गया था।
एनसीबी और एटीएस अधिकारियों की मदद से संदिग्ध नाव की पहचान करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज राजरतन का इस्तेमाल किया गया था। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें