Hanuman Chalisa
✕

अब ऑफलाइन भी भर सकेंगे जीएसटीआर-3बी रिटर्न

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (08:22 IST)
नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क ने शुरुआती जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने के लिए एक एक्सेल आधारित ऑफलाइन सुविधा की शुरुआत की है।
 
करदाता जीएसटीएन के पोर्टल पर डाउनलोड सेक्शन में जाकर ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और डेटा भरने के बाद उसे जीएसटी पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है।
 
जीएसटीएन ने अपने बयान में कहा, 'जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न अपलोड करने के बाद करदाता प्रपत्र का पूर्वावलोकन, पूर्ण औपचारिकताएं और डिजिटल हस्ताक्षर या इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड का उपयोग करके जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।'
 
जीएसटीएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश कुमार ने कहा कि यह सुविधा, त्रुटि की संभावना को कम करने और करदाताओं को जीएसटीआर 3बी दाखिल करने से पहले उसमें भर गए विवरण को सत्यापित करने का अवसर प्रदान करेगी। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख