ramcharitmanas

वैश्विक साइबर हमले से जीएसटीएन सुरक्षित

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (14:37 IST)
नई दिल्ली। भारत 1 जुलाई से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के क्रियान्वयन की तैयारियों में जुटा है। इस बीच, जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने वैश्विक साइबर हमले के मद्देनजर चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि उसका परिचालन इससे प्रभावित नहीं हुआ है और पंजीकरण का काम सुगमता से चल रहा है।

जीएसटीएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश कुमार ने कहा कि आईटी कंपनी ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं जिससे इस तरह के रैन्समवेयर के हमले से बचाव किया जा सके। सभी डेटा सुरक्षित हैं। आजादी के बाद के सभी बड़े कर सुधार को लागू करने में अब 2 दिन ही बचे हैं। ऐसे में कुमार ने अंशधारकों को आश्वस्त किया है कि सभी आंकड़े सुरक्षित हैं और किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के तहत जीएसटीएन पूरा आईटी ढांचा संभाल रही है। साथ ही वह प्रति माह 3 अरब इन्वॉइस के डेटा को भी स्टोर करेगी। कुमार ने कहा कि हमने सभी जरूरी कदम उठाए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हमारा सिस्टम लाइनक्स के सॉफ्टवेयर पर चलता है। सभी आंकड़े सुरक्षित हैं। परिचालन सुगमता से चल रहा है।

वैश्विक मालवेयर हमले पेटया ने मंगलवार रात यूरोप में कई केंद्रीय बैंकों और बड़ी कंपनियों के परिचालन को प्रभावित किया है। (भाषा)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख