Daily Horoscope
✕

जीएसटी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ के पार

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (15:34 IST)
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के पार 1,03,458 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें सीजीएसटी 18.652 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 25,704 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 50,548 करोड़ रुपए, जिसमें आयात पर कर 21,246 करोड़ रुपए भी शामिल हैं और उपकर 8,554 करोड़ रुपए है। इसमें आयात पर उपकर का 702 करोड़ रुपए शामिल है। पिछले वर्ष जुलाई से लागू जीएसटी कर व्यवस्था के इस वर्ष अप्रैल में संग्रहित राशि अब तक की सर्वाधिक है।
 
मार्च महीने के लिए 30 अप्रैल तक 60.47 लाख जीएसटीआर थ्री बी रिटर्न दाखिल किए गए जबकि जीएसटी रिटर्न भरने के लिए कुल जीएसटी करदाताओं में से 87.12 लाख योग्य थे। अप्रैल महीने में कंपोजिशन डीलरों को भी तिमाही रिटर्न भरना होता है। अभी 19.31 लाख कंपोजिशन डीलर हैं जिनमें से 11.47 लाख ने तिमाही रिटर्न जीएसटीआर4 दाखिल किया है और कुल 579 करोड़ रुपए का कर जमा कराया है। यह राशि भी अप्रैल महीने के जीएसटी राजस्व संग्रह में शामिल है।
 
इस वर्ष अप्रैल में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कुल मिलाकर क्रमश: सीजीएसटी से 32,493 करोड़ रुपए और एसजीएसटी से 40,257 करोड़ रुपए शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख