dharma sangrah
✕

जीएसटी से महंगे हुए एलईडी बल्ब, 'उजाला' पर पड़ा यह असर...

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (10:42 IST)
नई दिल्ली। जीएसटी लागू होने के बाद उजाला योजना के तहत सरकारी एजेंसी एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा बेचे जाने वाले एलईडी बल्बों के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
 
योजना के तहत एलईडी बल्बों की कीमत जीएसटी से पहले 65 रुपए तक आ गई थी जो अब 70 रुपए तय की गई है। पहले राज्यों में कर की दर में विविधता के कारण यह 65 से 70 रुपए तक मिल रहे थे। जीएसटी में इसे 12 प्रतिशत के स्लैब में रखा गया है और इस प्रकार पूरे देश में अब इसकी कीमत 70 रुपये तय कर दी गई है।
 
ऊर्जा मंत्रालय ने बताया है कि अब नौ वाट के एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपए, 20 वाट की एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत 220 रुपए और पांच स्टार वाले 50 वाट के पंखों की कीमत 1,200 रुपए होगी। इस प्रकार ट्यूब लाइट सस्ती हुई है जबकि पंखे महंगे हुए हैं। उजाला योजना के तहत पहले 20 वाट की ट्यूबलाइट की कीमत 230 रुपए और पंखे की  कीमत 1,150 रुपए थी। पंखों को 28 प्रतिशत के स्लैब में रखने से उनकी कीमत बढ़ी है।
 
मंत्रालय ने कहा है कि यदि उपभोक्ताओं से दुकानदार ज्यादा कीमत वसूलते हैं तो उन्हें तुरंत उजाला के डैशबोर्ड पर इसकी शिकायत करनी चाहिए। वे ईईएसएल के ट्विटर अकाउंट पर, फेसबुक पर या हेल्पलाइन नंबर 18001803580 पर भी शिकायत कर सकते हैं। 
 
उजाला योजना जनवरी 2015 में शुरू की गई थी। इसका मकसद 77 करोड़ पारंपरिक बल्बों को एलईडी बल्बों से बदलना था। अब तक इसके तहत 28 राज्यों में 24.8 करोड़ एलईडी बल्ब, 27.6 लाख ट्यूब लाइटें और 10 लाख पंखे वितरित किए जा चुके हैं। (वार्ता) 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख