Hanuman Chalisa

जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (10:05 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रविवार सुबह बालताल और नुनवान आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रियों के नए जत्थे रवाना हुए तथा जम्मू से यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है।
 
गत 29 जून से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 1 लाख 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 40 दिनों तक चलेगी।
 
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह यात्रा फिर शुरू हो गई। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के पिछले वर्ष मुठभेड़ में मारे जाने का 1 वर्ष पूरा होने पर अलगाववादियों ने हड़ताल का आहवान किया था जिसके मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शनिवार को राजमार्ग पर यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
 
जम्मू के भगवती नगर से तड़के बालताल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों के लिए श्रद्धालुओं के नए जत्थे रवाना हुए। इसी तरह पवित्र गुफा के दर्शन करने के बाद बालताल और पहलगाम आधार शिविर में रुके यात्री सुबह जम्मू के लिए रवाना हो गए। (वार्ता)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

अगला लेख