biodatamaker
✕

जीएसटी से डरे व्यापारी, विरोध में भारत बंद...

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (16:02 IST)
नई दिल्ली। देश में आज रात से जीएसटी लागू हो जाएगा। नए टैक्स प्रावधानों की वजह से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इसकेक विरोध में व्यापारियों के भारत बंद का शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में व्यापक असर दिखाई दे रहा है।
 
मोदी सरकार द्वारा जीएसटी के प्रस्तावित प्रारूप के खिलाफ देश के सभी शहरों में सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट जैसे बड़े बाजार बंद दिखाई दे रहे हैं। बंद की वजह से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा शासित राज्यों में भी दुकाने नहीं खुली। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की वजह से उनका काफी नुकसान होगा। 

जीएसटी में कथित विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर व्यापारिक संगठनों के आहवान पर भारत बंद का राजस्थान में बंद का आज मिलाजुला असर दिखा। राजस्थान व्यापार महासंघ समेत अन्य कई व्यापारी संगठनों की अपील पर जयपुर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारिक संगठनों ने राजस्थान बंद के सफल होने का दावा किया है लेकिन जयपुर समेत प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत से व्यावसायिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले थे।
 
 
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रमुख बाजार और हजारों कारोबारी संस्थान आज बंद रहे। इससे करोड़ों रुपए का दैनिक व्यवसाय ठप हो गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि एक दिवसीय बंद का राजबाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, सियागंज के किराना बाजार, संयोगितागंज की अनाज मंडी और सराफा बाजार समेत प्रमुख कारोबारी केंद्रों पर खासा असर देखा गया।
 
Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख