ramcharitmanas
✕

मौसम में हुआ सुधार, फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (12:37 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा भारी बारिश के चलते पहलगाम, बालटाल दोनों ही मार्गों पर शुक्रवार को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद एक बार फिर बहाल कर दी गई।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार के मद्देनजर दोनों मार्गों पर यात्रा एक बार फिर बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह भारी बारिश के चलते 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा के लिए आगे बढ़ रही यात्रा निलंबित कर दी थी।

इस बीच जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कुछ जगहों पर भूस्खलन होने के कारण रास्ता अवरुद्ध होने के चलते जम्मू आधार शिविर से श्रद्धालुओं को घाटी की ओर जाने से रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा कि बालटाल और नुनवान आधार शिविर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले एसएएसबी द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन से संपर्क कर मौजूदा स्थिति का पता लगाने को कहा गया है। (भाषा)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांव

अगला लेख