sundarkand
✕

ग्रेटर नोएडा में इमारत हादसा : आठ लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (00:46 IST)
नोएडा। नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में आज रात तीन और शव मिलने के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है। बचाव टीम ने मलबे में दबी एक महिला समेत आठ लोगों के शवों को बाहर निकाला है। बचाव व राहत कार्य अभी भी जारी है। आशंका है कि अभी भी इमारत के मलबे में दर्जन भर लोग और दबे हैं।

इस बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) विभा चहल को पद से हटा दिया गया है।

योगी ने इस मामले की जांच मंडलायुक्त मेरठ द्वारा किए जाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अवैध निर्माण करवाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराकर दोषी लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। इससे पहले मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों इमारतों में दर्जनभर लोगों की फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि रात से ही चल रहे बचाव और राहत कार्य में देर रात को दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था जबकि आज सुबह एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आज शाम छ: बजे के करीब एक पुरुष और एक महिला के शव को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि देर रात एक महिला राजकुमारी (50) और 14 महीने की एक बालिका पंखुडी के शव बरामद किए गए। एक अन्य शख्स शिव त्रिवेदी का शव बरामद किया गया। इससे पूर्व मिली खबरों के अनुसार, दमकल अधिकारी ने बताया कि पांच शवों में से तीन की शिनाख्त हो पाई है।

महिला का नाम प्रियंका है जबकि देर रात मिले दो शवों की पहचान रंजीत तथा शमशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रियंका के परिवार के तीन लोग अभी मलबे में फंसे हैं, जिसकी पुष्टि उनके परिजनों ने की है। गाजियाबाद से आईं एनडीआरएफ की टीमें रात से ही बचाव कार्य में लगी है।

एनडीआरएफ, जिला पुलिस तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बचाव अभियान कल तक पूरा होने की उम्मीद है। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम कुमार ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में कल रात छ: मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई।

उसकी चपेट में आकर उससे सटी एक पांच मंजिला इमारत भी ढह गई। उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। भूस्वामी गंगाशंकर द्विवेदी और दिनेश तथा संजय को गिरफ्तार कर लिया है।

आईजी ने बताया कि अवैध इमारत का निर्माण करने को लेकर 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। सिंह ने बताया कि इस मामले की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुमार विनीत सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

"लॉरेंस बिश्नोई साहब...": प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिसली दिल्ली पुलिस के डीसीपी की जुबान, वायरल वीडियो पर बवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- '90 के दशक जैसा गैंगवार बर्दाश्त नहीं'

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

क्या है सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और इसके लिए कोर्ट क्या सजा देती है?

अगला लेख