dharma sangrah
✕

हरियाणा के CM सैनी का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2024 (16:41 IST)
Agniveer Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही राज्य की ग्रुप C और D भर्ती में भी उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं, अपना बिजनेस करने के लिए बिना ब्याज के लोन भी दिया जाएगा। इस ऐलान से माना जा रहा कि राज्य के नौजवान अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साहित होंगे।

क्या- क्या मिलेगा : हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि अग्निवीर जवानों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। साथ ही राज्य की ग्रुप C और D भर्ती में 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रुप C भर्ती में 5 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई अग्निवीर जवान अपना बिजनेस करना चाहे तो उसे अपना काम शुरू करने पर 5 लाख तक का बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा।

संसद में उठा था मुद्दा : हरियाणा सरकार का ये ऐलान ऐसे वक्त में आया है जब अग्निवीर योजना का मुद्दा संसद में उठा था। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की अग्निवीर योजना का हवाला देते हुए कहा था कि मैं अग्निवीर परिवार से मिला हूं अग्निवीर जवान को केंद्र सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती। अग्निवीर जवान यूज एंड थ्रो मजदूर हैं। इस योजना को लेकर युवकों के मन में डर व्याप्त है। इस पर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अग्निवीर भर्ती योजना के दावों को सिरे से नकारा था। उन्होंने कहा था कि ये योजना 158 संगठनों से राय लेने के बाद शुरू किया गया। साथ ही कहा था ये योजना कई देशों में चल रही है।

क्या है अग्निवीर योजना : केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ स्कीम लांच किया, इसके तहत युवाओं को कुछ साल के लिए युवाओं को डिफेंस से जोड़ा जाता है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों में आई इस योजना के तहत भर्ती जवानों को अग्निवीर नाम दिया गया। इसमें कुल 4 साल के लिए युवकों को भर्ती किया जाता है, इसके अलावा, जवानों को 4 और सालों के लिए एक्सटेंशन दिया जा सकता है। इसमें यह भी है कि सर्विस पूरी होने पर 25 फीसदी अग्निवीरों नियमित सेना में भर्ती किया जाएगा, जबकि बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को एक बड़ी राशि के साथ स्किल सर्टीफिकेट दिया जाएगा जिससे वह अपने क्षमतानुसार काम ढूंढ सकें।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, अब तेज होंगे परमिट और नए परिवहन मार्गों के कार्य

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

अगला लेख