sawan somwar

UIDAI विवाद : Google ने डाला एंड्रॉयड फोन में हेल्पलाइन नंबर, मानी गलती

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (15:19 IST)
लोगों के स्मार्ट फोन में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नाम से एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर सेव हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा और लोग यूआईडीएआई पर निशाना साधने लगे, लेकिन मोबाइल फोन में यूआईडीएआई के नाम से नंबर सेव होने के मामले में गूगल ने जिम्मेदारी ली।  गूगल ने यह स्वीकार कर लिया है कि लोगों के मोबाइल फोन में दिखने वाले नंबर में उसकी गलती है। उसकी एक गलती के कारण लोगों के फोन में यह नंबर दिखा।
 
पहले टोल फ्री नंबर आने के बाद यूआईडीएआई के ऊपर सवाल उठ रहे थे, लेकिन बाद में यूआईडीएआई ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि किसी फोन निर्माता या दूरसंचार सेवा प्रदाता को मोबाइल फोन में अपना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पहले से डालने के लिए नहीं कहा है।

यूआईडीएआई ने यह भी स्पष्ट किया कि एंड्रायड फोन में पाया जा रहा हेल्पलाइन नंबर 1800-300-1947 पुराना और अमान्य है। UIDAI ने बयान में कहा कि उसने किसी भी फोन ऑपरेटर या निर्माता को ऐसी अनुमति नहीं दी है। UIDAI ने यह भी बताया है कि ये कंपनियां उसका पुराना टोल फ्री नंबर 1800-300-1947 चला रही हैं जो वैध नहीं है।
 
गूगल ने कहा कि उसने एंड्रॉयड फोन बनाने वाली कंपनियों को दिए जाने वाले शुरुआती सेटअप में यह नंबर डाला था और इसके कारण से ये कई सारे यूज़र्स के नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन में भी ट्रांसफ़र होकर सेव हो गया। गूगल ने यह भी कहा कि अगले कुछ हफ्तों में इसे फिक्स कर दिया जाएगा।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC उम्मीदवारों को बड़ी राहत

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय का बड़ा धमाका, नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, जारी किया 9 पन्नों का सनसनीखेज बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख